एम.पी.पी.एस.सी. परीक्षा में कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशोंका पालन करना होगा

0

अनूपपुर ।  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 25 जुलाई 2021 को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा केन्दों पर कोरोना से संबंधित  दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
इन दिशानिर्देशों के अनुसार केन्द्राध्यक्ष केन्द्र पर सुनिश्चित करेंगे कि केन्द्र को एक दिवस पूर्व सेनेटाईजेशन किया गया है अथवा नहीं। यदि केन्द्र को सेनेटाईज नहीं किया गया है, तो परीक्षा प्रभारी से संपर्क कर परीक्षा केन्द्र को सेनेटाईज करवायेंगे। केन्द्राध्यक्ष परीक्षार्थियों को केन्द्र पर प्रवेश देने से पूर्व परीक्षार्थियों के हाथों को सही तरीके से सेनेटाईज करवाएंगे। वे प्रत्येक कक्ष में सेनेटाईजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश देने के पूर्व हाथ एवं पैरों को सेनेटाईज करवायेंगे। केन्द्राध्यक्ष परीक्षार्थियों को केन्द्र पर प्रवेश देने से पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक परीक्षार्थी केन्द्र पर साधारण मास्क या डिस्पोजेबल मास्क लगाकर ही केन्द्र पर प्रवेश करे।
डिजाईनर मास्क, रूमाल या गमछा केन्द्र में प्रवेश देने से पहले उतरवाकर परीक्षार्थी को डिस्पोजेबल मास्क दिया जावेगा। यदि कोई परीक्षार्थी साधारण मास्क लगाकर आता है, तो उसे केन्द्र पर प्रवेश दिया जायेगा। केन्द्राध्यक्ष यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रवेश देते समय परीक्षार्थियों के बीच कम से कम दो गज की दूरी बनी रहे एवं प्रवेशपत्र में दिये हुए फोटो से परीक्षार्थियों के चेहरे का मिलान करावेंगे। कक्षों में परीक्षार्थियों के बीच यथा दूरी सुनिश्चित करेंगे। कक्ष में उपस्थित समस्त स्टाफ स्वयं का पाकेट सेनेटाईजर साथ रखेंगे। वे आयोग द्वारा परीक्षा पूर्व जारी किये जाने वाले कोविड संक्रमित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थियों से कोविड-19 से संबंधित प्रपत्र प्राप्त किया जाना अनिवार्य रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!