बिना नम्बर सफेद रंग की ब्रेजा कार में हों रही थी शराब तस्करी , 65000- रुपए की कीमती शराब जब्त

0

बिना नम्बर सफेद रंग की ब्रेजा कार में हों रही थी शराब तस्करी , 65000- रुपए की कीमती शराब जब्त

 

कटनी ॥ बरही मे भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जप्त पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्ग दर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एस.डी.ओ.पी.शिखा सोनी कार्यालय विजयराघवगढ़ के निर्देशन मे थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची के नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे की जा रही अवैध शराब की धर पकड़ के तारतम्य मे 25/07/2021 को कटनी रोड में ग्राम पिपरियाकला डोंगरीटोला के पास एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बिना नम्बर की भगाते हुए रोका गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश उर्फ पिल्लू पिता गंगाराम पटेल उम्र- 40 वर्ष , निवासी- ग्राम बाकल पिपरिया थाना बाकल जिला- कटनी का होना बताया , जिसकी गाड़ी में तलासी लेने पर 10 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 500 पाव कीमती करीबन 65000 / – रुपए एवं ब्रेजा कार बिना नम्बर की कीमती करीबन 10 लाख रुपए की जप्ती की गई एवं आरोपी से 20,000 / – रुपए अवैध शराब बिक्रय के रकम बताए जाने व आरोपी के पेश करने पर जप्ती की गई है आज 25/07/2021 को प्राप्त मुखवीर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बरही संदीप अयाची के नेतृत्व मे प्र.आर. महेश प्रताप सिंह आर. अखिलेश गर्ग द्वारा 25/07/2021 को दिन में 2-3 बजे करीब बिना नम्बर की गाड़ी ब्रेजा कार के चालक व्दारा कार को भगाकर बरही तरफ भागने का प्रयास किया गया जिसे घेरा बंदी करके पकड़ा गया । आरोपी के पास मिले शराब के संबंध में कोई लाईसेंस नही था शाहनगर जिला पन्ना से अवैध शराब लेकर आ रहा था जिसकी जाँच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार आरोपी उपरोक्त का थाना बहोरीबंद , थाना स्लीमनाबाद , थाना बाकल , थाना बड़वारा आदि थानों में कुल 15 अलग अलग मामले पंजीबद्ध है । सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी संदीप अयाची के नेतृत्व मे महेश प्रताप सिंह , आर.अखिलेश गर्ग की प्रमुख भूमिका रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!