समस्याओं के निराकरण के लिये शिक्षक संघ पहुंचा कलेक्टे्रट
शहडोल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को नवागत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य से सौजन्य मुलाकात की, मुलाकात के दौरान कलेक्टर के द्वारा बहुत ही सहज भाव से शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की बात कही गई, साथ ही समस्याओं को सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया एवं प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर महोदया के द्वारा प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान बात कहीं गई। प्रतिनिधि मंडल में अरुण कुमार मिश्र, प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक संघ भोपाल लालजी तिवारी, संभागीय सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक संघ संभाग शहडोल राजन सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ शहडोल एवं ब्रज जयसवाल विकासखंड इकाई सोहागपुर के अध्यक्ष उपस्थित रहे। लालजी तिवारी संभागीय सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
***********