पेट एवं लीवर के रोगों का विशाल परामर्श शिविर का आयोजन आदित्य हॉस्पिटल में

शहडोल। 24 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक आदित्य हॉस्पिटल कोनी तिराहा के पास शहडोल में सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी एवं गैस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा पेट एवं लीवर संबंधी रोगों का विशाल परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
डॉक्टर और उनके परामर्श
24 अक्टूबर रविवार की सुबह से ही आयोजित होने जा रहे विशाल पेट एवं लीवर रोगों के शिविर में डॉ सौरभ सक्सेना एमएस एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी बर्न एवं प्लास्टिक सर्जन के द्वारा विशेष परामर्श दिया जाएगा जिसमें जलने वाले जलने से होने वाले विकृतियों का इलाज, लंबे समय से ना भरने वाले घाव का इलाज, सफेद दाग एवं त्वचा संबंधी विकृतियों का इलाज सहित अन्य सर्जरी के लिए विशाल शिविर का आयोजन किया गया है इसी तरह डॉ एमएच उस्मानी डीएम गैस्ट्रो लीवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ इनके द्वारा पेट दर्द एवं अल्सर गैस एवं अपच संबंधी समस्या लीवर में सूजन ,फैटी लीवर, लीवर सिरोसिस पुराना एवं चिकना दस्त, खूनी आव, पित्त संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है विशाल परामर्श शिविर की जानकारी डॉक्टर आदित्य द्विवेदी के द्वारा दी गई है अपॉइंटमेंट के लिए 9770900731 वा आपातकालीन नंबर 9770900732 से संपर्क किया जा सकता है।