आंगनबाड़ी गोद लेने वालों को भी अभियान से जोड़ें, नोडल अधिकारी भी करें निरीक्षण- कलेक्टर श्री मिश्रा

0

आंगनबाड़ी गोद लेने वालों को भी अभियान से जोड़ें, नोडल अधिकारी भी करें निरीक्षण- कलेक्टर श्री मिश्रा


कटनी ॥ जिले में 15 फरवरी से 28 फरवरी तक सघन पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों का वजन कराया जाएगा। इस अभियान में उन सभी को शामिल करें, जिन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य जनों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया है। जिले में बनाए गए नोडल अधिकारी भी फील्ड के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर अभियान का निरीक्षण करें। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से सघन पोषण पखवाड़ा की तैयारी की जानकारी भी ली और अधिक से अधिक बच्चों का अभियान में वजन हो, इस बात के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने न्यायालीन प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि सभी जिला कार्यालय में न्यायालीन पंजी का संधारण करें, जिसमें ओवाईसी की जानकारी दर्ज हो। पत्र में जवाब प्रस्तुत न करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रदान किए। रबी सीजन के उर्पाजन के लिए दतिया मॉडल पर काम करने के निर्देश प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि दतिया मॉडल को समझें और उसके आधार पर हम जिले में क्या कर सकते हैं, उसको शामिल किया जाए। टीएल बैठक में नवीन कॉलेज भवनों व स्कूल भवनों में इलेक्ट्रिक कार्य के लिए शिक्षा विभाग, बिजली विभाग व अन्य संबंधित विभागों से आपस में बैठकर समन्वय बनाते हुए जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में दिए। इसके अलावा श्रमिकों की सुरक्षा व बीमा आदि से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और बड़े ठेकेदारों की बैठक बुलाकर उनसे चर्चा करने व श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी बैठक में प्रदान किए गए। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन, 100 दिवस, 300 दिवस, सीएम हाउस, सीएम मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही लंबित पत्रों की भी समीक्षा की और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *