सायना महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता पर अतिथियों ने रखे विचार

0

सायना महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन
एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता पर अतिथियों ने रखे विचार


कटनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कटनी स्थित सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट स्टडीज कटनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति रश्मि सोनकर (एस.आई.) झिंझरी चौकी प्रभारी कटनी एवं श्रीमति शिल्पी सोनी जी पूर्व पार्षद एवं एल्डरमेन, राष्ट्रीय सचिव जनपरिषद के साथ श्रीमति आश विश्वकर्मा अधिवक्ता सिविल कोर्ट कटनी उपस्थित हुईं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रश्मि सोनकर जी द्वारा महिला आत्मरक्षा के लिये महत्वपूर्ण जानकारी दी व विषम परिस्थितियों में अपने आप को कैसे बचाये व अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए कानूनी सहायता के साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाईन के फोन नंबर्स से अवगत कराया। अतिथि उदबोधन की श्रंखला में श्रीमति शिल्पी सोनी द्वारा शानदार कवयित्री नीलिमा पाठक सामन्तरे जी की नारी शक्ति पर लिखी गई कविता पाठ के साथ शुरूआत करते हुए मॉ के महत्व को परिभाषित कर उनकी महिमा का गुणगान किया गया। आज महिलाओं की हिस्सेदारी या कहें महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में देखें हर क्षेत्र में महिलाऐं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं व पूरे राष्ट्र में परचम लहरा रही हैं। आज महिला दिवस पर महिलाओं को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उन पमुख मुददों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 2022 की थीम एक स्थायी कल के लिये आज लैंगिक समानता पर विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आर. अबिरामी द्वारा समस्त छात्राओं को महिला हिंसा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पहल करने के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए जागरूक कर समान अवसर प्रदान करना जैसे महत्वपूर्ण विचार रखे। आज के इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, एकल गायन,सामूहिक नृत्य, पोस्टर प्रर्दशन, रंगोली प्रर्दशन के साथ उदबोधन की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के श्री प्रांशु कुमार सिंह, श्री हर्ष तिवारी, श्री शरद यादव, श्रीमति रीना राय, सुश्री निकिता मिश्रा, सुश्री ज्योति यादव, कु. डोलन चौधरी, श्री शोभित त्रिपाठी के साथ संजय दुबे, सूरज रजक, अजय भूमिया, जानकी बाई की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री शरद यादव के द्वारा किया गया एवं आभार प्रर्दशन श्री प्रांशु सिंह के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed