7700 वेतन पाने वाला सहकारी समिति का सेल्समैन निकला करोड़ों का आसामी सरसवाही सोसायटी के सेल्समैन के घर पर लोकायुक्त की दबिश, कार्रवाई में डेढ़ करोड से ज्यादा की मिली अवैध संपत्ति
7700 वेतन पाने वाला सहकारी समिति का सेल्समैन निकला करोड़ों का आसामी
सरसवाही सोसायटी के सेल्समैन के घर पर लोकायुक्त की दबिश, कार्रवाई में डेढ़ करोड से ज्यादा की मिली अवैध संपत्ति

कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र के सरसवाही गांव की सोसायटी के सेल्समैन के घर पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी। इस दौरान सेल्समैन शिवशंकर दुबे के पास डेढ़ करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि मामले में शिवशंकर दुबे सरसवाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत मिली थी इसकी जांच के लिए लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को दबिश दी है इसमें इसके यहां पर एलआइसी पालिसी 8 लाख की, 26 लाख 59 हजार 5 सौ की रजिस्ट्री, दो मकान 65 लाख के, नकद एक लाख 27 हजार 660 रुपये मिले हैं। इसके अलावा आभूषण भी मिले हैं । 9 घंटे चली जांच के बाद सेल्समैन के घर से 1करोड़ 63 लाख 32 हजार सात सौ इकसठ आंकी गई है। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया गया। मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया गया। डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि मामले में काफी समय से शिकायत मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर लोकायुक्त की टीम उसके धरवारा स्थिति निवास स्थान पहुंची थी। इसमें टीम ने घर में तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए और मौके पर जांच के दौरान सेल्समैन के घर से आभूषण, नकदी सहित करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। लोकायुक्त ने मामले को विवेचना में लिया है। भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्ना धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई की गई ! सेल्समेन पर दबिश की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने तरह तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म रहा ! कार्रवाई के दौरान लोकयुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, कमल उइके, भूपेंद्र दीवान, मंजू किरण किरकी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, लक्ष्मी रजक, गोविंद राजपूत, जुवेद खान, अमित मंडल, विजय विष्ट, अतुल कुरराम, जीत सिंह, सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।