कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुदवारी स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद सिलौड़ी उप तहसील कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश,ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया भ्रमण
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुदवारी स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों से किया संवाद
सिलौड़ी उप तहसील कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश,ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया भ्रमण

कटनी॥ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। तहसील क्षेत्र के कुदवारी गांव पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने गांव की नलजल योजना का कार्य देखा और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। कुदवारी प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं और छात्रों से संवाद कर पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण कर कलेक्टर श्री मिश्रा ने व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। भ्रमण के दौरान ढीमरखेड़ा पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने रकबा सत्यापन का कार्य देखा और अधिकारियों से रकबा सत्यापन का कार्य किस तरह किया जाता है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। खाम्हा गांव पहुंचे कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वामित्व योजना के तहत चल रहे कार्य को देखा और कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए। सिलौड़ी उप तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्थानीय जनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान एसडीएम नदीमा शीरी, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।