युवती के गैंगरेप और हत्या के मुख्य आरोपी पर बड़ी कार्यवाही @ सरकारी भू खंड पर बना मकान जमीदोज़
आरोपी के घर में चला जिला प्रशासन बुलडोजर
=====
शहडोल। सामूहिक बलात्कार और युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने जहां तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरी तरफ घटना के मुख्य आरोपी के द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्यवाही की।
अब्दुल शादाब उस्मानी पिता अब्दुल अजीज उस्मानी उम्र 33 साल निवासी पंचगांव रोड दुर्गा मंदिर के वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली जिला शहडोल के घर में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में आज जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर घर को जमींदोज किया जा रहा है।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात , अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है।