मरवाही में सड़क किनारे दिखा भालू, कैमरे में कैद हुई अठखेलियां। देखें वीडियो 👆
प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,
आज मरवाही क्षेत्र में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सड़क किनारे एक भालू (जामवंत) को अठखेलियां करते हुए देखा गया। यह घटना मरवाही और दानीकुंडी के बीच की है, जहां भीषण गर्मी के बीच भालू सड़क किनारे आराम से घूमता और खेलता नजर आया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रचंड मत साप्ताहिक समाचार पत्र के पूर्व संपादक एवं हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन संस्था के संस्थापक आलोक तिवारी मरवाही से लौट रहे थे। उन्होंने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में भालू कार में बैठे आलोक तिवारी की ओर टकटकी लगाए देखता नजर आ रहा है, मानो वह कुछ कहना चाहता हो या अपनी स्थिति व्यक्त कर रहा हो।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के मौसम में जंगलों में पानी और भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों और सड़कों के आसपास दिखाई देने लगते हैं। यह घटना भी उसी का एक उदाहरण मानी जा रही है।
वन विभाग द्वारा ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। लोगों को सलाह दी गई है कि जंगली जानवरों के पास न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में कौतूहल के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ा रहा है।