चार माह से फरार पॉक्सो प्रकरण का 10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथ पुलिस की तत्परता एवं सतत प्रयासों से मिली सफलता

0

चार माह से फरार पॉक्सो प्रकरण का 10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथ पुलिस की तत्परता एवं सतत प्रयासों से मिली सफलता
कटनी।। थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा पॉक्सो प्रकरण में चार माह से फरार चल रहे 10,000 के इनामी आरोपी जतिन उर्फ अंशु वर्मन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 20 मई 2026 को थाना रंगनाथ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 215/2026 अंतर्गत धारा 296(B), 115(2), 332(B), 351(3), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक को दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं समग्र स्तर पर तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल की तकनीकी सहायता, मुखबिर तंत्र एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से आरोपी की लगातार तलाश की गई। आरोपी गुजरात, जबलपुर, नागपुर सहित विभिन्न शहरों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा। लगातार किए गए प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कटनी स्थित अपने घर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रंगनाथ पुलिस टीम द्वारा पीर बाबा में घेराबंदी कर आरोपी जतिन उर्फ अंशु वर्मन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed