GPM में वीर सैनिकों के सम्मान में होगा ‘एक शाम GPM के वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों और जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में GPM Talent Hunt Foundation द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक शाम GPM के वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम 15 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 5 बजे पेंड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य जिले के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करने के साथ युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है।

 

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, जिले के सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान समारोह तथा देश के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया जाएगा।

 

GPM Talent Hunt Foundation ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की अपील की है। आयोजन को स्वतंत्रता दिवस की भावना से जोड़ते हुए इसे सैनिकों के त्याग और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करने का अवसर बताया गया है।

 

आयोजक: GPM Talent Hunt Foundation

दिनांक: 15 अगस्त 2026

समय: शाम 5 बजे

स्थान: असेंबली हॉल, पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed