अनुज अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंको के साथ 10 वीं बोर्ड में जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला -केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)द्वारा घोषित 10 बोर्ड के नतीजों में अनुज अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुज अग्रवाल ड़ी ए व्ही मुख्यमन्त्री पब्लिक स्कूल सारबहरा गोरेला के छात्र है। वे मंगलम् क्लॉथ शॉप के संचालक दामोदर प्रसाद अग्रवाल- गीता अग्रवाल के सुपुत्र तथा पूर्व एल्डरमैन बालकृष्ण अग्रवाल- आभा अग्रवाल के भतीजे है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के प्राचार्य,शिक्षकों एवं परिवार जनों को दिया है।अनुज की रुचि पढाई के साथ साथ स्केचिन्ग में भी है, टेबल टेनिस के उत्कृष्ट खिलाडी भी है। अनुज भविष्य में शासकीय सेवा के साथ समाज के विकास हेतु काम करना चाहते है।