आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

0

अनूपपुर। स्वतंत्रता के प्रणेता महान क्रांन्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में संघ के प्रेरणा स्रोत महान क्रंातिकारी चन्द्रशेखर आजाद को नमन कर नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) की विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक ब्लाक में मुख्यमंत्री के नाम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महान क्रांतिकारी राष्ट, प्रणेता चन्द्रशेखर आजाद को आजाद जयन्ती पर नमन करके विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिले के जैतहरी ब्लाक के अध्यक्ष दशरथ बुनकर, अनुपपुर ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र मारवी एवं ब्लाक संयोजक बंशीधर पटेल तथा कोतमा ब्लाक अध्यक्ष धर्मजीत कोल एवं राजेश पटेल जिला सह संयोजक के द्वारा ज्ञापन दिया गया।
प्रमुख मांगे अधोलिखित रहेंगी
जिला अध्यक्ष विश्वासराज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड अंतर्गत कार्यरत अध्यापकों, राज्य स्कूल शिक्षा सेवा में नियुक्त प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को माह मई 2020 से वेतन का भुगतान न होने से अत्यधिक आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, तत्काल वेतन भुगतान कराया जाय। जिन शिक्षकों के राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त आदेश अभी तक जारी नही हुए है उनके आदेश जारी किए जाए। शेष रह गए अध्यापक शिक्षक संवर्ग के ट्रेजरी इम्पलाई कोड जारी किए जाए। ग्रीन कार्ड धारी शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन बृद्धि का लाभ के लिए स्पष्ट आदेश जारी किया जाए, उच्च माध्यमिक शिक्षको को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी जाए। एन पी एस के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाए, छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान का आदेश किया जाए, उच्च माध्यमिक शिक्षकों /माध्यमिक शिक्षक को भी आहरण संवितरणअधिकार दिये जाय, अध्यापक शिक्षक संवर्ग के मृतक साथियों के अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में सरलीकरण किया जाय, प्रतिनियुक्ति में आए शिक्षकों को विभाग में मर्ज किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!