गौरेला में अंबेडकर जयंती पर BJYM का गरिमामय आयोजन, समरसता और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

0

 

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे  के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गौरेला मंडल अंतर्गत नगर पालिका परिषद स्थित अम्बेडकर चौक में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी  शुभम ताम्रकार तथा जिला महामंत्री  महेश राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष, तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय एवं शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष  रजनीश तिवारी, जिला मंत्री  प्रखर नामदेव, रिजवान खान (बिट्टू), यश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष  मानस अग्रवाल, अर्पित चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष गौरेला  मोहित सिंह, अभिषेक उपाध्याय सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समरसता, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

अंत में सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed