कलेक्टर धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण, गायब मिले केन्द्रों के दो नोडल अधिकारियों पर हुई कार्यवाही,समिति प्रबंधक का कटेगा दो दिन का वेतन
कलेक्टर धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण, गायब मिले केन्द्रों के दो नोडल अधिकारियों पर हुई कार्यवाही,समिति प्रबंधक का कटेगा दो दिन का वेतन
कटनी।। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव नें बुधवार को जिले के आधा दर्जन धान उपर्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रूचि वेयर हाउस परिसर मे स्थापित धान उपार्जन केन्द्र तिलगवां एवं साईराम वेयर हाउस परिसर में स्थापित उपार्जन केन्द्र देवगांव के नोडल अधिकारियों की खरीदी केन्द्रों मे अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों नोड़ल अधिकारियों को निलंबित करनें के निर्देश दिए। इस खरीदी केन्द्र की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निकिता सिंह है। जिन्हे कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देशित किया। इसी प्रकार सांईराम वेयर हाउस परिसर में स्थापित उपार्जन केन्द्र देवगांव मे नियुक्त नोड़ल अधिकारी एवं पटवारी अशोक श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। इनकी कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने निलंबन के निर्देश दिए। इसी प्रकार उपार्जन केन्द्र देवगांव एवं तिलगवां के समिति प्रबंधक विनोद दुबे और समिति प्रबंधक रीठी सुशील कुमार सोनी द्वारा अपनी पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर कलेक्टर ने इन दोनों समिति प्रबंधकों के दो-दो दिनों का वेतन कटौती करनें के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।
इन केंद्रों में पहुंचे

कलेक्टर सेंट्रल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन सी.डब्ल्यू सी कुठला पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं और किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। एस.एस.जैन वेयर हाउस इंदिरा नगर बाईपास, हिंद एनर्जी वेयर हाउस और अन्नपूर्णा वेयरहाउस चाका बाईपास एवं साईराम वेयर हाउस देवगांव एवं रीठी उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वेयर हाउस परिसर में स्थापित उपार्जन केन्द्रों में स्वयं कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठकर लैपटॉप में किसानों के स्लॉट बुकिंग की अद्यतन सूची का जायजा लिया।
हर हाल में हो सुविधाएं

कलेक्टर ने सहायक आयुक्त सहकारिता राजयश वर्धन कुरील को दो – टूक शब्दों में हिदायत देते हुए का कि वे उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पानी की उपलब्धता सहित प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट, लैपटॉप, तौल कांटे और मॉइस्चराइजर मशीन, वारदाना, मजदूरों की उपलब्धता तिरपाल, छन्ना आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें। गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रत्येक खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त सर्वेयर प्रतिदिन खरीदी केन्द्रों मे उपलब्ध रहना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध मॉइस्चराइजर मीटर के माध्यम से सर्वेयरों से अपने समक्ष धान में उपलब्ध नमी की जांच कराई और उन्होंने खरीदी गई धान के व्यवस्थित भंडारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार बालकृष्ण मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, सहायक आयुक्त सहकारिता, मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक वाय एस सेंगर और मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
