लाइवलीहुड कॉलेज का कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने किया निरीक्षण प्रशिक्षणार्थियों से सीपीआर, अस्पताल प्रबंधन, रोजगार के अवसरों पर चर्चा करयुवाओं का बढ़ाया उत्साह
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जून 2026/जिले के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिला लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का जायजा लिया, व्यवस्थाएं परखीं और छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े जीडीएस बैच के प्रशिक्षणार्थियों के कक्ष में जाकर उनके व्यावहारिक ज्ञान को परखा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने युवाओं से उनके कोर्स और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सकारात्मक संवाद के जरिए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, लाइवलीहुड कॉलेज की प्रभारी सहायक संचालक सह डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पांडेय सहित संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।