जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 67 से अधिक आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, सभी विभागों के जिला अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 67 से अधिक आवेदकों की समस्याएं
अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, सभी विभागों के जिला अधिकारी रहे मौजूद
कटनी।। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान 67 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे आवेदकों से कलेक्टर श्री तिवारी ने सीधे संवाद किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की गंभीरता से जांच कर पात्र मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा आवेदकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम जितेंद्र पटेल, लोकसेवा जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदनों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की।