गणेशोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही कटनी पुलिस चल समारोह से लेकर विसर्जन तक पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, यातायात और कानून-व्यवस्था पर रही विशेष निगरानी

0

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही कटनी पुलिस
चल समारोह से लेकर विसर्जन तक पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, यातायात और कानून-व्यवस्था पर रही विशेष निगरानी
कटनी। गणेशोत्सव के अवसर पर शहर में आयोजित गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल ने मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले रखा और संवेदनशील स्थानों एवं चल समारोह मार्गों पर लगातार निगरानी की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। चल समारोह के निर्धारित मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाता रहा।
चल समारोह एवं विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष रूप से सतर्क रही। आयोजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी के साथ ही अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस की सजगता, सतर्कता एवं विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय के साथ गणेश उत्सव का चल समारोह एवं विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।
कटनी पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, गणेश उत्सव समितियों एवं गणेश भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed