विश्व रेबीज दिवस पर 30 सितंबर को लगेगा निःशुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर जिला पशु चिकित्सालय में पालतू कुत्तों-बिल्लियों समेत अन्य पशुओं का होगा रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण

0

विश्व रेबीज दिवस पर 30 सितंबर को लगेगा निःशुल्क टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर
जिला पशु चिकित्सालय में पालतू कुत्तों-बिल्लियों समेत अन्य पशुओं का होगा रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण
कटनी।। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुओं एवं आम नागरिकों को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 30 सितंबर 2026 को जिला पशु चिकित्सालय कटनी के पॉलीक्लिनिक परिसर में रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम उप संचालक डॉ. नीता मनोचा एवं सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।
शिविर में पालतू कुत्तों, बिल्लियों सहित अन्य पालतू पशुओं का निःशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालकों एवं नागरिकों को रेबीज के कारण, लक्षण, बचाव तथा उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी।
पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील
पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जिले के पशुपालकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को समय पर रेबीज का टीका अवश्य लगवाएं और शिविर में पहुंचकर इस अभियान का लाभ लें। विभाग ने नागरिकों से रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
शिविर का स्थान: जिला पशु चिकित्सालय कटनी, पॉलीक्लिनिक परिसर
दिनांक: 30 सितंबर 2026
समय: प्रातः 10 बजे से, आवश्यकतानुसार
आयोजक: पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed