कलेक्टर श्री तिवारी ने निज निवास और कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

0

कलेक्टर श्री तिवारी ने निज निवास और कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण


कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को प्रातः 7:45 बजे निज निवास पर ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन भी किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जीतेन्द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद एवं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक कृषि खेलावन डेहरिया सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed