जनसुनवाई में कलेक्टर तिवारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

0

जनसुनवाई में कलेक्टर तिवारी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कटनी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क, पेंशन, आवास एवं अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने अब तक 58 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed