डाकघरों में आधार सेवा का विशेष अभियान 8 और 9 मई को जिले के विभिन्न डाकघरों में होंगे नवीन पंजीयन, सुधार एवं बायोमेट्रिक अपडेट
डाकघरों में आधार सेवा का विशेष अभियान 8 और 9 मई को
जिले के विभिन्न डाकघरों में होंगे नवीन पंजीयन, सुधार एवं बायोमेट्रिक अपडेट
कटनी।। आमजन को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जबलपुर संभाग के अंतर्गत जिले के डाकघरों में 8 एवं 9 मई 2026 को आधार एनरोलमेंट और अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन तथा मोबाइल नंबर एवं ईमेल लिंक अपडेट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
डाक विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि विशेष अभियान के लिए 6 एवं 7 मई को संबंधित डाकघरों में टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दौरान सभी आधार सेवा केन्द्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में संचालित आधार केन्द्रों का समय प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जबलपुर संभाग के अंतर्गत 2 प्रधान डाकघरों एवं 36 उपडाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में भी कई डाकघरों को इस विशेष सेवा अभियान में शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को आधार सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
जिले में जिन डाकघरों में आधार सेवा उपलब्ध रहेगी उनमें बाकल, बरही, कटनी सीमेंट फैक्ट्री, कटनी प्रधान डाकघर, कटनी HO2, माधव नगर, कैमोर, निवार, रीठी, सरोली मझगवां, सिहोरा एमडीजी, स्लीमनाबाद, उमरियापान एवं विजयराघवगढ़ डाकघर शामिल हैं। डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।