कलेक्टर की सख्ती का दिखा असर, जिला अस्पताल में शुरू हुआ ड्रेनेज सुधार कार्य

0

कलेक्टर की सख्ती का दिखा असर, जिला अस्पताल में शुरू हुआ ड्रेनेज सुधार कार्य
कटनी।। जिला चिकित्सालय में जलभराव और गंदगी को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी की सख्ती का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज व्यवस्था पर नाराजगी जताने और तीन दिन में सुधार के निर्देश देने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया। निरीक्षण समाप्त होते ही तकनीकी टीम ने अस्पताल परिसर में ड्रेनेज सुधार कार्य शुरू कर दिया।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिला चिकित्सालय जैसे संवेदनशील संस्थान में जलभराव की स्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) और अस्पताल प्रशासन को संयुक्त रूप से स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान ऐसी समस्या दोबारा न हो।
निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के डिप्टी जनरल मैनेजर मानवेन्द्र सिंह, एसडीओ अभिराज सिंह और इंजीनियरों की टीम ने अस्पताल परिसर का विस्तृत तकनीकी सर्वे किया। इस दौरान नालियों, जल निकासी मार्गों, ढाल और जल प्रवाह का परीक्षण कर समस्या वाले स्थानों का चिन्हांकन किया गया।,सर्वे के बाद निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को नालियों की सफाई, अवरोध हटाने, मरम्मत तथा ड्रेनेज नेटवर्क को तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा में अस्पताल परिसर को जलभराव मुक्त बनाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि उद्देश्य केवल तत्काल पानी की निकासी करना नहीं, बल्कि एक स्थायी और वैज्ञानिक ड्रेनेज व्यवस्था तैयार करना है, जिससे बारिश के दौरान अस्पताल परिसर स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु बना रहे तथा मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed