मध्य प्रदेश शिकायतों का समाधान होगा अब ऑनलाइन Staff December 29, 2020 0 भोपाल।शिक्षकों, कर्मचारियों को अपनी समस्याओं व शिकायतों के लिए आवेदन लेकर विभाग के अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनकी शिकायतों का निराकरण ऑनलाइन हो सकेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है, जिसे परिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणाली नाम दिया गया है। इस सिस्टम का उद्घाटन मंगलवार को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार दोपहर 3:00 बजे करेंगे। इस सिस्टम के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों, प्राचार्य एवं समस्त संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान किया गया है। इसमें एक निश्चित समयसीमा में संबंधित द्वारा की गई शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक संवर्ग से वेबलिंक के माध्यम से जुड़ने की अपील की गई है। इस प्रणाली के सक्रिय होने के बाद विभाग के अंर्तगत कार्यरत एवं सेवानिवृत्त ऐसे शिक्षक व कर्मचारी जिनका शिक्षा पोर्टल का यूनिक आईडी जनरेटेड है, वे विभाग से संबंधित स्वयं की समस्याओं के बारे में शिकायत ऑनलाइन रूप से शिक्षा पोर्टल दर्ज करा सकेंगें। Continue Reading Previous अब ड्रेस कोड में नजर आयेंगे, मध्यप्रदेश के निकायों के अधिकारी व कर्मचारीNext फायरिंग रेंज जाते हुए पुलिस वाहन पलटा More Stories कटनी मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी चौसठ योगिनी माँ जालपा मंदिर से निकले भव्य जवारे, नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब ADMIN March 27, 2026 0 कटनी मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी भीड़ और जुलूस पर रहेगी पुलिस की नजर, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त,शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर, हर गतिविधि पर निगरानी कोई चूक नहीं ADMIN March 27, 2026 0 कटनी मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी डेडलाइन नजदीक, निगम एक्शन मोड में बकाया नहीं चुकाया तो होगी सख्त कार्रवाई,वारंट वसूली में 2 लाख से अधिक वसूले ADMIN March 27, 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ