मध्य प्रदेश शिकायतों का समाधान होगा अब ऑनलाइन Staff December 29, 2020 0 भोपाल।शिक्षकों, कर्मचारियों को अपनी समस्याओं व शिकायतों के लिए आवेदन लेकर विभाग के अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनकी शिकायतों का निराकरण ऑनलाइन हो सकेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है, जिसे परिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणाली नाम दिया गया है। इस सिस्टम का उद्घाटन मंगलवार को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार दोपहर 3:00 बजे करेंगे। इस सिस्टम के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभाग के अधीन कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों, प्राचार्य एवं समस्त संवर्ग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान किया गया है। इसमें एक निश्चित समयसीमा में संबंधित द्वारा की गई शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक संवर्ग से वेबलिंक के माध्यम से जुड़ने की अपील की गई है। इस प्रणाली के सक्रिय होने के बाद विभाग के अंर्तगत कार्यरत एवं सेवानिवृत्त ऐसे शिक्षक व कर्मचारी जिनका शिक्षा पोर्टल का यूनिक आईडी जनरेटेड है, वे विभाग से संबंधित स्वयं की समस्याओं के बारे में शिकायत ऑनलाइन रूप से शिक्षा पोर्टल दर्ज करा सकेंगें। Continue Reading Previous अब ड्रेस कोड में नजर आयेंगे, मध्यप्रदेश के निकायों के अधिकारी व कर्मचारीNext फायरिंग रेंज जाते हुए पुलिस वाहन पलटा More Stories भोपाल मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी LIVE……मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर में आयोजित ‘विधि व्याख्यान’ में सहभागिता….दोपहर 2:25 बजे हिल्टन होटल, जबलपुर सिर्फ halehulchal.in पर…..https://youtube.com/live/mtL3d3-EdSc?feature=share ADMIN May 16, 2026 0 भोपाल मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जबलपुर में आयोजित “फ्रेगमेंटेशन ऑफ फ्यूजन : एम्पावरिंग जस्टिस वाया -यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफार्म इंटीग्रेशन” के उदघाटन समारोह में सहभागिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इंफार्मेशन सेंटर, घंटाघर, जबलपुर ADMIN May 16, 2026 0 कटनी मध्य प्रदेश हाल -ए-कटनी भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई शिवलिंग निर्माण महायज्ञ श्री मद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ ADMIN May 16, 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ