जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा पेण्ड्रा बायपास सड़क निर्माण के संबंध में कलेक्टर के आश्वासन पर क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त करने पर बनी सहमति

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 जुलाई 2026/ जिला प्रेस क्लब द्वारा विगत 10 जुलाई से पेण्ड्रा बायपास सड़क निर्माण की मांग के संबंध में दुर्गा चौक पेण्ड्रा में क्रमिक भूख हड़ताल जारी था। इस संबंध में जिले के कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा पत्रकारों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनकी मांग के संबंध में त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए आगामी बजट में शामिल कराने हेतु हर संभव प्रशासनिक प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया और शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने की आशा व्यक्त की गई।

जिसपर पत्रकारों द्वारा कलेक्टर के आश्वासन पर भरोसा व्यक्त करते हुए आंदोलन तत्काल समाप्त किए जाने पर सहमति दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सकारात्मक चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed