सीएसपी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
सीएसपी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

कटनी।। सीएसपी से जुड़े जमीन प्रकरण एवं उससे संबंधित आरोपों को लेकर शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मामले में नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रकरण में जमीन की खरीद-फरोख्त सहित अन्य गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच पारदर्शी तरीके से कराते हुए दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में मामले से जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कराने तथा प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। भाजयुमो ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच के साथ जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ध्यान भी प्रकरण की ओर आकर्षित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।