उत्तर प्रदेश के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को स्पेशल TET कराने की मांग – आलोक शुक्ला, प्रदेश संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन

0

रायपुर, 03 सितम्बर 2026

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश शासन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी कार्यरत शिक्षकों के लिए *स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET)* आयोजित की जाए।

 

फेडरेशन के प्रदेश संगठन सचिव *आलोक शुक्ला* ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिनांक 01.09.2025 के बाद TET सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश दिनांक 29 मई 2026 के अनुसार *31 अगस्त 2028 तक TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य* है।

 

इस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा दिनांक 02.09.2026 को शासनादेश जारी कर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए स्पेशल TET कराने का निर्णय लिया गया है, जिसका परीक्षा पैटर्न – 150 अंक, 150 मिनट, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं, पासिंग 60% (आरक्षित वर्ग हेतु 55%) रखा गया है।

 

श्री शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हजारों शिक्षक 20-25 वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। यदि उन्हें विशेष अवसर नहीं दिया गया तो उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। अतः शिक्षक हित में छत्तीसगढ़ शासन को भी तत्काल स्पेशल TET के आयोजन हेतु निर्देश जारी करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed