डॉ के के ध्रुव पूर्व विधायक मरवाही ने साठे परिवार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हो कर पुण्य लाभ अर्जित किया
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला। कैलाश बाबा कुक्कू साठे (बाबा होटल केंवची) वालो के परिवार द्वारा गौरेला के मढ़ना मोक्ष प्रदायिनी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
मरवाही विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव, सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, पूर्व जिला जेल संदर्शक अशोक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बुंदकुवर मास्को, पूर्व गौरेला जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा ने साठे परिवार में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ में आसीन आचार्य पंडित कमलेश कृष्ण तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिसमें आचार्य पंडित कमलेश कृष्ण तिवारी के मुखारविंद से कथा श्रवण करने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को मिल रहा है। कथा के दौरान पंडित तिवारी ने कहा, कलयुग में नाम संकीर्तन एवं भागवत कथा ही एक भवसागर पार करने का एकमात्र मार्ग है। इसके मार्ग पर चल कर ही हम सभी को अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा, भागवत कथाओं से श्रद्धा और विश्वास पैदा होता है, वहीं सूक्ष्म अध्ययन से योग का ज्ञान होता है। इससे व्यक्ति का चरित्र ऊंचा होता जाता है, वह एक सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति बन जाता है, जिससे उसके द्वारा स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।