अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार ठिकानों पर दबिश 25.56 लीटर देशी शराब जब्त, 142 पाव बरामद; आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार ठिकानों पर दबिश
25.56 लीटर देशी शराब जब्त, 142 पाव बरामद; आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
कटनी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने जिले में चार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 25.56 लीटर देशी मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान देशी मदिरा प्लेन एवं मसाला के कुल 142 पाव बरामद किए गए।
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं क्रमांक-02 की टीमों ने माधवनगर, झर्रा टिकुरिया, बस स्टैंड और इंद्रा नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। इन स्थानों पर अवैध रूप से मदिरा रखने एवं विक्रय किए जाने की सूचना पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा बरामद होने पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह, वीणा ब्राह्मणवंशी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, किशन बरदिया, अनुराग शर्मा तथा आबकारी आरक्षक अरुण पांडेय एवं जितेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।