दुकान के सामने कचरा फैलाने पर 8 दुकानदारों से वसूला गया श्ुाल्क
नपा ने डस्टबीन व स्वच्छता बनाये रखनें की दी समझाइश
शहडोल। नगरपालिका परिषद द्वारा 26 अक्टूबर को गांधी चौक, पुराना शेर चौक एवं फाटक के पास 08 दुकानदारों से स्पॉट फाइन लगाकर राशि वसूल की गई है, इन दुकानदारों के दुकानों में डस्टबिन ना रखने एवं गंदगी फैलाने पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई। नगर पालिका द्वारा गठित टीम द्वारा नगर के दुकानदारों को दुकानों में डस्टबिन रखने एवं खुले में कचरा ना फेंकने की समझाएं भी दी जा रही है, इसके बाद भी दुकानों के सामने कचरा फेंकने और डस्टबिन ना रखने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जा रही है।
कचरा वाहन में ही डाले कचरा
मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि खुले में थूकना, कचरा फैलाना, सार्वजनिक स्थानों पर गंदा पानी बहाना, खुले में शौच करना आदि कोई भी कार्य करते पाया जाता है, तो उस शख्स से स्पॉट फाइन कर राशि वसूल किया जा सकता है, इस तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें एवं दुकानों में डस्टबिन अवश्य रखें, दुकानों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका के कचरा वाहन में डालें।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यवाही के दौरान नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी मोतीलाल सिंह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया, राजकुमार विश्वकर्मा, महेश साहू, जितेंद्र तिवारी, आनंद यादव, संतोष लखेरा, रामनिवास बैगा, भूपेश कोहरे एवं फायर के कर्मचारी मौजूद रहे।