होटल बिलासा के किचन में सिलेंडर से भड़की आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

0

शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र स्थित होटल बिलासा में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब होटल के किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी, किचन से आग की लपटें उठती देख होटल में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया…

 

बुढार थाना क्षेत्र के होटल बिलासा के किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के आसपास अचानक आग भड़कने की बात सामने आई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, आग की लपटें उठने के कारण होटल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया, संभावित बड़े हादसे को देखते हुए तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया गया…

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया,काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया…

 

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर से आग भड़कने की जानकारी सामने आई है, लेकिन आग किस वजह से लगी, इसकी स्पष्ट पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, आगजनी की घटना में होटल के किचन में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है।

 

घटना के बाद कुछ देर तक होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सिलेंडर में लगी आग के कारण लोगों में किसी बड़े विस्फोट की आशंका भी बनी रही, हालांकि दमकल टीम की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया और संभावित बड़ी घटना टल गई पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *