पन्ना तिराहा के होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई गंभीर खामियां उजागर

0

पन्ना तिराहा के होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई गंभीर खामियां उजागर
कटनी।। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को शहर के पन्ना तिराहा स्थित होटल सत्कार कैफे एंड रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कई मामले सामने आए, जिससे विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संचालक अंशुल जैन को सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल में कार्यरत कर्मचारियों के पास न तो मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध थे और न ही प्रशिक्षण ट्रेनिंग से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल संबंधी रिकॉर्ड भी मौके पर नहीं मिला, जो नियमों का उल्लंघन है।
खाद्य सुरक्षा टीम को होटल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी असंतोषजनक मिली। किचन में कार्यरत कर्मचारी निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते नजर नहीं आए। उन्होंने न तो कैप पहनी थी और न ही एप्रन, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के विरुद्ध है। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर टीम ने पनीर, दही, दूध एवं स्वीट कॉर्न के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को भी साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने का कड़ा संदेश मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed