दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय पाठक शोकाकुल पत्नी और बच्चों को बंधाया ढाढ़स, कहा—दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं

0

दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय पाठक

शोकाकुल पत्नी और बच्चों को बंधाया ढाढ़स, कहा—दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं
कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के मीडिया प्रभारी, नगर निगम कटनी के एल्डरमैन एवं यशभारत डॉट कॉम वेब पोर्टल के संपादक रहे दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला के निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे शहर में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला की पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है तथा इस दुःख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। विधायक पाठक ने परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत पत्रकार आशुतोष शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपस्थितजनों ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आशुतोष शुक्ला का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed