वन संपत्ति चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फेंसिंग जाली और बाइक जब्त
वन संपत्ति चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फेंसिंग जाली और बाइक जब्त
कटनी।। ढीमरखेड़ा पुलिस ने वन संपत्ति चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई फेंसिंग जाली एवं दो मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को रामकुशल मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर थाना ढीमरखेड़ा ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि खिरवा पोड़ी के वन कक्ष पीएफ 297 एनपीबी क्षेत्र में लगी फेंसिंग जाली को कुछ लोग चोरी कर रहे हैं। सूचना वनरक्षक अंकित गौतम द्वारा पुलिस को दी गई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर चार आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप यादव (27 वर्ष), उमाकांत यादव (31 वर्ष), राजकुमार यादव (35 वर्ष) एवं सुरेश प्रसाद यादव (52 वर्ष), सभी निवासी ग्राम खिरवा पोड़ी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फेंसिंग जाली के दो बंडल कीमत लगभग 10 हजार रुपये तथा दो मोटरसाइकिल कीमत लगभग 55 हजार रुपये जब्त किए हैं।