मिशन स्कूल गौरेला में शाला प्रवेश उत्सव एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया शहर के प्राचीन शाला मिशन स्कूल गौरेला के विशेष कार्यक्रम में 

0

गौरेला

मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व मिशन स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे ने कहा कि इस शाला का मैं पूर्व छात्र हु, जो कुछ मैं हूं इसमें मेरी इस शाला का भी विशेष योगदान है, अतः इसका विकास करना और गौरवशाली पहचान बनाना मेरा कर्तव्य है।

 

भावना आर्थर के नेतृत्व में स्कूल की दशा बदल रही है

मुकेश दुबे ने आगे कहा कि मिशन स्कूल में जब से वर्तमान प्राचार्य भावना आर्थर पदस्त है इस स्कूल की दशा बदल रही है, इंहोमे महिला होकर भी विकास के लिए परिश्रम किया है और लगातार प्रयास कर रही है, प्रसंशनीय है, इसलिए मैं घोषणा करता हूं इस स्कूल के टीन शेड , स्टेज बनाए जाने के लिए मेरा व एल्डरमेन मथुरा जी का विशेष सहयोग रहेगा और इसके साथ ही वॉटर प्यूरीफायर बच्चों के बैठने के लिए 50 बेंच व टेबल मैदान में बाउंड्रीवाल बनाये जाने की घोषणा मैं करता हूं।

नवनियुक्त एल्डरमैन श्री मथुरा सोनी जी ने कहा कि मेरा इस स्कूल से बचपन का नाता है, और मेरी यादें जुड़ी हुई है बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह शाला आपका गौरवशाली भविष्य बना सकता है। आज आपके बैठने की व्यवस्था है पर हम टाटपट्टी में बैठा करते थे आपके पास सारी सुविधाएं है, अच्छे टीचर और एक अच्छी प्राचार्य आपको शिक्षा दे रहे है। इसलिए इसका लाभ उठाते हुए अच्छी पढ़ाई करिए माता-पिता का नाम रोशन करें। अन्य अतिथियों ने भी अपना अनुभव सबको शेयर किया बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वह बेहतर पढ़ाई कर सके।

 

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान पुस्तक, सायकल व गणवेश वितरण व पौधारोपण

आज के कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया, पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया और गणवेश वितरण किया गया साथ ही बालिकाओं को शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया और इसके साथ ही है एक पेड़ मां के नाम पर सभी ने वृक्षारोपण किया गया।

शाला प्राचार्य श्रीमती भावना आर्थर ने एक पेड़ मां के नाम पर स्वरचित गीत का प्रस्तुतीकरण किया जिसका सभी ने प्रशंसा किया सराहना किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एल्डरमैन श्री मथुरा सोनी भाजपा नेता कुलदीप सिंह धीरज, अग्रवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक नगाइच, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल आर्थर, समाज सेवी प्रथमेश नगाइच जी

समाजसेवी निर्मल आर्थर जी, विदेशी राजकुमार पुष्पराज रॉबिन्सन, शशि बाला लाल, अनामिका मंडल, अलका कुमार, मोनिका मसीह, प्रमोद राजपूत, गुलाम रजा व शाला के विद्यार्थी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!