सुशासन तिहार 2026: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन

0

प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 01 मई से 10 जून 2026 तक व्यापक स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों—मरवाही, पेंड्रा एवं गौरेला—के अंतर्गत अलग-अलग तिथियों में क्लस्टर बनाकर शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में लगभग 10 से 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम की शुरुआत 01 मई 2026 को जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत सेमरदर्री क्षेत्र से होगी। इसके बाद 6 मई को पेंड्रा, 8 मई को गौरेला, 13 मई को मरवाही तथा 15 मई को पेंड्रा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 20 मई, 22 मई, 25 मई, 28 मई एवं 29 मई को विभिन्न स्थानों पर शिविर लगेंगे।

जून माह में भी शिविरों का सिलसिला जारी रहेगा। 03 जून को मरवाही, 05 जून को गौरेला तथा 08 जून 2026 को मरवाही नगर पालिका क्षेत्र में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्रों पेंड्रा, गौरेला और मरवाही में भी विशेष शिविरों के माध्यम से शहरी नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

इन शिविरों में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और मांगों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों और स्थानों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed