गुजराती भाषा में हस्तलिखित ‘श्रीरामकथाअमृत’ का भव्य विमोचन, जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि त्रिवेणी विहार कॉलोनी निवासी डॉ. अभय दुबे, सहायक प्राध्यापक (फाइन आर्ट), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की धर्मपत्नी श्रीमती दिव्या दुबे द्वारा अपनी 14 वर्षों की माँ नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान गुजराती भाषा में हस्तलिखित ग्रंथ ‘श्रीरामकथाअमृत’ का सृजन किया गया। इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य में उनके माता-पिता तथा उनकी छोटी बहन तानी जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अद्वितीय कृति का भव्य विमोचन द महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा (वडोदरा) के ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में आयोजित गरिमामय समारोह में किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भालचंद्र एम. भनागे, प्रख्यात आध्यात्मिक दार्शनिक एवं लेखक डॉ. कृणाल राजेंद्रकुमार जोशी तथा साहित्य जगत की प्रतिष्ठित विभूति प्रो. विजय पंड्या सहित अनेक विद्वानों की उपस्थिति रही।
श्रीमती दिव्या दुबे नगर में संचालित श्री श्री सुंदरकांड पाठ समिति की सक