बंगाली कॉलोनी में 45 लाख के सड़क-नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
बंगाली कॉलोनी में 45 लाख के सड़क-नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
कटनी।। नगर निगम द्वारा संत कंवरराम वार्ड की बंगाली कॉलोनी में लगभग 45 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर एवं पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस परियोजना के तहत प्रीति इलेक्ट्रॉनिक्स से माता मंदिर होते हुए सामुदायिक भवन तक 28.66 लाख रुपये की सीसी रोड तथा 16.06 लाख रुपये की सीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन एवं जल निकासी की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, निर्माण एजेंसी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।