बी.डी. अग्रवाल वार्ड में 38.50 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन

0

बी.डी. अग्रवाल वार्ड में 38.50 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन
कटनी।। नगर निगम द्वारा बी.डी. अग्रवाल वार्ड स्थित पुरानी मोहन टाकीज के पीछे 38.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट मौसूफ़ बिट्टू, एमआईसी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की एक कन्या के हाथों कार्य का शुभारंभ कराया गया। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा जलभराव, कीचड़ और मार्ग संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, उमेंद्र अहिरवार, शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed