छत्तीसगढ़ में ‘लू’ का कहर: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित कई जिलों में अलर्ट

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

रायपुर:

 

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के तेवर और भी सख्त होने वाले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 से 48 घंटों के लिए भीषण ‘ग्रीष्म लहर’ (Heat Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। इस संबंध में मौसम केंद्र, लालपुर ने राज्य के राहत आयुक्त को पत्र लिखकर अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि प्रशासन आवश्यक बचाव के इंतजाम कर सके।

 

मौसम विभाग द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जारी किए गए आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार स्थिति इस प्रकार रहेगी:

अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट (26 अप्रैल तक):

प्रदेश के इन जिलों के एक-दो स्थानों (पॉकेट) पर ग्रीष्म लहर (लू) चलने की प्रबल संभावना है: रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी

 

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट (27 अप्रैल तक):

आगामी 48 घंटों में लू का दायरा और भी बढ़ेगा। पहले दिन के जिलों के साथ-साथ दो और जिलों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। प्रभावित होने वाले जिलों की पूरी सूची इस प्रकार है:

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही , मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी।

 

बचाव की सलाह:

मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनजर आम जनता को सलाह दी जाती है कि दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक घर से बाहर निकलने से बचें। घर से निकलते समय सिर और चेहरे को ढंक कर रखें, लगातार पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed