मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान, थाना सलीमनाबाद में रखा गया पानी का मटका

0

मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान, थाना सलीमनाबाद में रखा गया पानी का मटका
कटनी।। थाना सलीमनाबाद में शनिवार 10 मई 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की टीम ने थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ से सौजन्य भेंट कर जनजागरूकता, हेलमेट अभियान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा थाना परिसर में पुलिस स्टाफ एवं आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी के मटके भी रखवाए गए।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी श्री सुदेश सुमन से मुलाकात कर संस्था द्वारा संचालित मानव अधिकार जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट अभियान की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने ट्रस्ट की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
मातृशक्ति दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की महिला टीम द्वारा थाना सलीमनाबाद की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती मानकी धुर्वे का माला पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला सचिव नीतू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पलता काछी, संध्या काछी, राहुल काछी एवं अभिषेक काछी उपस्थित रहे। वहीं तहसील उपाध्यक्ष सुनील सेन (सिहोरा), सत्येंद्र काछी (बहोरीबंद), कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी हल्दकार, विकास कुशवाह सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। थाना सलीमनाबाद से थाना प्रभारी सुदेश सुमन, महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती मानकी धुर्वे, अंकित दुबे, अमित दहायत, सोनेलाल एवं अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता के साथ पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *