हाल-ए-हलचल खबर का असर 3 दिन से सड़क पर पड़ी विशाल चट्टान आखिरकार हटाई गई, प्रशासन ने लिया संज्ञान

0

बिलासपुर/खोंगसरा। गौरेला-खोंगसरा-बेलगहना मुख्य मार्ग पर सड़क में गिरी विशाल चट्टान को आखिरकार हटा दिया गया है। चट्टान के सड़क पर पड़े रहने से पिछले तीन दिनों से आवागमन प्रभावित था और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

मामले की गंभीरता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि सड़क के नीचे रेलवे लाइन गुजरती है। सड़क संकरी होने के कारण किसी वाहन के अनियंत्रित होकर नीचे गिरने की आशंका बनी हुई थी। इसी संभावित खतरे को देखते हुए हाल ए हलचल ने  इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

हाल ए हलचल द्वारा तस्वीरों के साथ खबर प्रकाशित कर प्रशासन और संबंधित विभागों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया। खबर के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और मौके पर मशीनरी भेजकर सड़क पर पड़ी विशाल चट्टान को हटवा दिया।

चट्टान हटाए जाने के बाद मार्ग पर आवागमन अब सुचारू हो गया है। वाहन चालकों और राहगीरों ने भी राहत की सांस ली है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

चट्टान हटाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। साथ ही जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हाल ए हलचल न्यूज नेटवर्क का आभार व्यक्त किया।

यह मामला एक बार फिर बताता है कि स्थानीय स्तर की छोटी दिखने वाली समस्या भी कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। समय रहते प्रशासन का संज्ञान लेना और खतरे को दूर करना बेहद जरूरी है।

हाल ए हलचल न्यूज नेटवर्क ने मामला उठाया, प्रशासन ने संज्ञान लिया और आखिरकार खतरा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed