डूमर कछार निकाय की पहल: आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर
हर शनिवार होगी जनसुनवाई, साप्ताहिक समीक्षा में 24 बिंदुओं पर मंथन(अरविंद द्विवेदी)
अनूपपुर। जिले के डूमर कछार नगर निकाय मे आज परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं की जमीनी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 24 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता निकाय अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने की। इस अवसर पर पार्षदगण बिजेंद्र देवांगन, सरिता यादव, रवि सिंह, जीतेन्द्र चौहान, पार्वती सिंह गोंड़, राकेश दिवान तथा पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल सहित निकाय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवाचार की ओर बढ़ता निकाय
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. चौरसिया ने कहा कि शासन की योजनाओं को गति देने और आम नागरिकों तक सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए नवाचार जरूरी है। इसी कड़ी में निर्णय लिया गया है कि अब प्रत्येक शनिवार को होने वाली समीक्षा बैठक के साथ जनसुनवाई भी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आम नागरिक जनसुनवाई के माध्यम से अपनी समस्याएं सीधे निकाय और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकेंगे। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
त्वरित समाधान पर फोकस
बैठक में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, निर्माण कार्यों की प्रगति सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निकाय प्रशासन का कहना है कि साप्ताहिक समीक्षा और जनसुनवाई की संयुक्त व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो