भव्य भंडारे के साथ मनाई गई कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

0

भव्य भंडारे के साथ मनाई गई कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कटनी।। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनसेवा के प्रतीक कर्मयोगी पंडित सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती 7 अप्रैल को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ स्मरण उत्सव के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए, जहां उनके आदर्शों और समाजसेवा को याद किया गया। पाठक वार्ड स्थित शांति निवास में उनके सुपुत्र, विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने पूज्य पिताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं, बरगवां के कटाए घाट मोड़ स्थित आर.के. लॉजिस्टिक के सामने विधायक संजय पाठक के मित्र गुड्डा जैन एवं उनके मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सायं 7 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और कर्मयोगी पं. पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, वरुण गौतम, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा सहित बड़ी संख्या में मित्र मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed