नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा:महिलाओं के सम्मान में समर्पित आयोजन, जिलेभर में देखा गया राष्ट्रीय कार्यक्रम,जागरूकता और सम्मान का बना सशक्त मंच कार्यक्रमों की धूम
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा:महिलाओं के सम्मान में समर्पित आयोजन, जिलेभर में देखा गया राष्ट्रीय कार्यक्रम,जागरूकता और सम्मान का बना सशक्त मंच कार्यक्रमों की धूम

कटनी।। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का जिले भर में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियों और सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण संबोधन दिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया और कला-संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिला प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिले में इस कार्यक्रम को जिला स्तर से लेकर विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी केंद्रों तक बड़ी संख्या में महिलाओं और आमजन ने देखा और सहभागिता निभाई। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूती मिली।