अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा कटनी साऊथ स्टेशन,उपलब्ध होंगी उन्नत यात्री सुविधाएं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का किया जा रहा है पुनर्विकास, प्रधानमंत्री 22 मई को देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

0

अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा कटनी साऊथ स्टेशन,उपलब्ध होंगी उन्नत यात्री सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का किया जा रहा है पुनर्विकास, प्रधानमंत्री 22 मई को देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन


कटनी।। रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया गया है। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत् रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव तथा उन्नत यात्री सुविधाएं प्रदान करना है। स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य विभिन्न चरणों में है। इनमें कटनी का साऊथ स्टेशन भी शामिल है। साऊथ स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। पुनर्विकास से संबंधित कार्य पूरा होने के बाद साऊथ स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए साऊथ स्टेशन के नए भवन में आकर्षक फर्श लगाए गए हैं। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर सुगम आवागमन हेतु पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) का प्रावधान किया जाएगा जो लिफ्ट और एस्केलेटर से युक्त होगा । सभी श्रेणी के प्रतीक्षालयों में पर्याप्त यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लगभग 4000 स्क्वायर मीटर में पार्किंग एरिया का निर्माण किया गया साथ ही सकुर्लेटिंग एरिया का विकास भी किया गया हैं। स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े । दिव्यांग अनुकूल शौचालय के निर्माण के साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं का प्रावधान किया गया। इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आने वाले दिनों में स्टेशन को पूरी तरह से हाईटेक लुक देते हुए यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। स्टेशन भवन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1300 से अधिक स्टेशनों में जो 103 स्टेशन अभी बनकर तैयार हुए हैं, उनमें मध्य प्रदेश राज्य के छह स्टेशन – कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर मध्य प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विकास से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र गतिविधियों और सांस्कृतिक समृद्धि को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!