महाराजा श्री अग्रसेन जयंती वर्ष 2026 समिति का गठन, अतुल अग्रवाल बने अध्यक्ष
गौरेला। आज 7 सितंबर 2026 को अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती वर्ष 2026 के आयोजन को लेकर समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
समिति में श्री अतुल अग्रवाल को अध्यक्ष, श्री निखिल गर्ग (सिट्टू) को उपाध्यक्ष, श्री दीपक गोयल को सचिव, श्री आशीष गोयल को कोषाध्यक्ष तथा श्री अवि अग्रवाल को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में श्री देवेश अग्रवाल, श्री सौरभ (मोंटी) मित्तल एवं श्री शुभ मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार भोजन एवं शोभायात्रा प्रभारी के रूप में श्री शिवकुमार मित्तल, श्री पियूष अग्रवाल, श्री अभिषेक चौधरी, श्री राहुल अग्रवाल एवं श्री कुमार मंगलम सुल्तनिया को नियुक्त किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में श्री फकीर चंद अग्रवाल, श्री राजेश गर्ग, श्री प्रमोद मित्तल एवं श्री गोविंद सहाय अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है।
समिति के गठन के बाद सदस्यों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती को श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाने तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जयंती वर्ष के दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी समिति द्वारा की जाएगी।