श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ उत्सव 10 सितंबर को अग्रसेन भवन में 

0

 

गौरेला — श्री श्याम नारायणी परिवार गौरेला के तत्वावधान में श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ उत्सव 10 सितंबर, गुरुवार को श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में होने वाले इस आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

 

 

 

मंगल पाठ उत्सव में आमंत्रित पाठ वाचिका प्रीति राजगढ़िया एवं सिंपल राठी द्वारा श्री राणी सती दादी जी की महिमा का गुणगान एवं मंगल पाठ किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में दादी जी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 

कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम नारायणी परिवार के सदस्यों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

 

समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता केडिया ने मारवाड़ी समाज के सभी परिवारों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्री राणी सती दादी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed